WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीति

राजमाता माधवी राजे सिंधिया पंचतत्व में विलीन, नम आंखो से दी अतिम विदाई

भोपाल :- ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं. उनके पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पारिवारिक छत्री में उनको मुखाग्नि दी । निधन होने के पश्चात से ही ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आपको संभाले हुये थे परंतु मुखाग्रि देते समय मांँ के बिछुडने का दर्द छलक का बाहर आ गया और सिंधिया फूट फूटकर रोने लगे ।

राजमाता माधवी राजे सिंधिया की पार्थिव देह के दर्शन के लिये जयविलास पैलेस में ग्वालियर शहर सहित आप पास के आमजन पहुँच रहे थे साथ ही अंतिम दर्शन एवं उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गुरूवार की सुबह से ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेता मौजूद थे और शाम होते-होते सीएम मोहन यादव भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंच गए ।
सिंधिया की मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने बीजेपी के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी पहुंचे थे. ग्वालियर महापौर शोभा सतीश सिकरवार भी मौके पर पहुंची थीं. जीतू पटवारी सहित कई अन्य कांग्रेसी दिल्ली पहुंचकर ही सिंधिया से मिलने पहुंच गए थे और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरा सिंधिया परिवार भी मौजूद था । इनमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसंधुरा राजे सिंधिया, शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं यशोधरा राजे सिंधिया सहित परिवार के सभी सदस्यगण मौजूद थे जिन्होंने श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी को नम आखों से अंतिम विदाई दी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!