WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

कोतवाली पुलिस की गौवंश तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, एक दिन में दो ट्रको से 81 मवेशी जप्त

सिवनी यशो:- सिवनी कोतवाली (kotwali seoni) पुलिस द्वारा गौवंश की अवैध तस्करी (illegal smuggling of cattle) करते हुये बड़ी कार्यवाही की गयी है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर लखनादौन की ओर से आ रहे दो 14 चक्का ट्रको में क्र्रूरतापूर्वक भरे हुये गौवंश को पकडऩे में बड़ी सफलता हासिल की है । जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह (District Superintendent of Police Rakesh Kumar Singh) गौवंश तस्करी व अवैध परिवहन पर न केवल संवेदनशील है अपितु गौवंश तस्करो पर लगातार सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिले के अनेक थाना क्षेत्रों में गौवंश की तस्करी को रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही हो रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली टीम के द्वारा दिनांक 27/05/24 को दो 14 चक्का ट्रक वाहनो से 81 मवेशी जप्त किये है जिनमें से 06 मवेशी मृत स्थिति में पाये गये ।

कोतवाली पुलिस की गौवंश तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, एक दिन में दो ट्रको से 81 मवेशी जप्त - Seoni News
27 मई को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गौवंश तस्करो द्वारा मवेशियो को लोड कर कत्ल खाना नागपुर ले जाने हेतु लखनादौन तरफ से सिवनी से निकलते हुये नागपुर ले जाने की सूचना योजना है । पुलिस कोतवाली के स्टाफ ने छिन्दवाडा ब्रिज के उपर जाम लगाकर घेराबंदी की गोवंश की तस्करी कर रहे ट्रक के चालको ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया । परंतु पुलिस के जवानों ने उनका पीछा कर आगे पीछे जाम लगाकर करते हुए दो ट्रक वाहनो से अलग अलग 81 मवेशी जप्त की गई । जिसमें 06 मवेशी मृत हो गई एवं 75 मवेशियो को मुक्त कराकर खूंट गोकुल धाम गौशाला बरघाट (Khunt Gokul Dham Gaushala Barghat) में सुरक्षित रखवाकर चारा पानी की व्यवस्था कराई गई ।
जप्त शुदा संपत्ति – 01. ट्रक क्रमांक एम.एच. 40 सीडी 1619 (14 चक्क ट्रक) कीमती करीबन 15 लाख 02. ट्रक क्रमांक. सी. जी. 07 सीबी 0717 (14 चक्क ट्रक) कीमती करीबन 15 लाख 03. 81 नग नाटा (75 जीवित + 06 मृत ) कीमत करीबन 10 लाख
गिरफ्तार आरोपी – 01.साहिल पिता उमनलाल मुसलमान उम्र 17 साल निवासी नई बस्ती टेका नाका
02. जुनैद पिता हसन अली खान उम्र 18 साल 04 माह निवासी चैनपुरा जिला दमोह (damoh)
03. सद्दाम पिता गुलाम रसूल उर्फ कल्लू खान उम्र 30 साल निवासी सुल्तानी मोहल्ला ग्राम कोटातला थाना दमोह देहात जिला दमोह
04. भगवत पिता देवा बंजारा उम्र 35 साल निवासी ग्राम बेलखेडी थाना आगासौर जिला सागर
सराहनीय कार्य – निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रआर सुंदर श्याम तिवारी, प्रआर कमलेश, आर नीतेश, आर धनराज, आर मुकेश चौरिया, आर सिद्वार्थ, आर शिशुपाल, आर रत्नेश, आर अजय, आर चालक ईरफान खान एवं 100 डायल चालक देवेन्द्र करयाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

यह भी पढ़े

आपके साथ हो सकता है फ्राड, पूरी सावधानी से करें मोबाइल का उपयोग

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!