WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

नल लाइन खुदाई में हादसा: नगर पालिका कर्मी की मौत

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया, 50 हजार सहायता दी

सिवनी नगर पालिका कर्मचारी मौत – शास्त्री वार्ड में खुदाई के दौरान हादसे हादसे मेंकर्मचारी की मौत , विधायक ने दी 50 हजार सहायता 

Seoni 30 April 2026
सिवनी यशो:- नगर पालिका क्षेत्र के शास्त्री वार्ड में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में नगर पालिका के एक कर्मचारी की मौत हो गई। नल लाइन खुदाई कार्य के दौरान अचानक लगी चोट के कारण कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

काम के दौरान हुआ हादसा, मौके पर मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार जल विभाग में कार्यरत शास्त्री वार्ड निवासी शकील खान खुदाई कार्य के दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिवनी नगर पालिका कर्मचारी मौत - हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद जनप्रतिनिधि और परिजन
सिवनी नगर पालिका कर्मचारी मौत – हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद जनप्रतिनिधि और परिजन

विधायक दिनेश राय मुनमुन पहुंचे अस्पताल

सिवनी नगर पालिका कर्मचारी मौत की जानकारी मिलते ही सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन जिला चिकित्सालय पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

50 हजार रुपए की सहायता की घोषणा

विधायक ने अपनी ओर से मृतक के परिजनों को 50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि परिवार के एक सदस्य को प्राथमिकता के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।

यह भी पढ़े :- 2 साल से लटके कामों पर फटकार, “काम नहीं तो हटिए”: विधायक दिनेश राय मुनमुन का नगर पालिका पर सख्त प्रहार

नगरपालिका और जनप्रतिनिधि पहुंचे मौके पर

सिवनी नगर पालिका कर्मचारी मौत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले लगभग 8 वर्षों से नगर पालिका में सेवाएं दे रहा था।

उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस दर्दनाक घटना के बाद मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और इस घटना की जांच की जाए।

यह भी पढ़े :- दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का प्रदर्शन, नियमितीकरण व 7वें वेतनमान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

श्रम विभाग की भूमिका पर भी सवाल

लोगों का कहना है कि श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर बार-बार ध्यान आकर्षित कराया जाता है, लेकिन इस दिशा में पर्याप्त कदम नहीं उठाए जाते। ऐसे में श्रम विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

सिवनी नगर पालिका कर्मचारी मौत की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गई है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/indore-indore-sewer-tank-toxic-gas-death-2-civic-workers-compensation-30-lakh-local18-10236266.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!