WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

जनजाति बाहुल्य ग्राम में खौफनाक हत्याकांड से सहम गया पूरा प्रदेश

परिवार के आठ लोगो की सामुहिक हत्या करने के बाद स्वयं भी लटक गया फांसी  

छिंदवाड़ा यशो:- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में वीभत्स सामूहिक हत्याकांड का एक खौफनाक मामला सामने आया है । जिले की अंतिम सीमा में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर सामुहिक हत्या की गयी है उसके पश्चात 50 मीटर दूर ताऊ के घर भी हमला किया और एक बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया बच्चा ने भाग कर जान बचाई परिवार की बुजुर्ग महिला ने इस प्रकार हमला कर रहे युवक को देखा तो वह बुरी तरह चिल्लाई और हल्ला हुआ तो ग्रामीण जाग गाए. मृतक आरोपी कुल्हाड़ी फेंककर तुरंत जंगल की ओर भाग गया और वहाँ उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
युवक ने इस प्रकार खौफनाक हत्याकांड को क्यों दिया इसका कारण सामने नहीं आया है । पुलिस के अनुसार 21 मई को ही युवक की शादी हुई थी। एसपी मनीष खत्री के अनुसार घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। घटना जिला मुख्यालय से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर हुई है। उसने पत्नी के साथ ही 55 वर्षीय मां, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजा, 4 वर्षीय व डेढ़ वर्षीय दो भतीजियों को मार डाला। यह घटना मंगलवार देर रात दो-तीन बजे की बताई जा रही है । माहुलझिर पुलिस मौके पर पंहुच चुकी है और पूरे गांव को सील कर दिया है ।

सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

छिंदवाड़ा में हुए मास मर्डर मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जांच के दिए निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा है कि यह घटना दु:खद है. ऐसी घटना सभी को झकझोर देती है. सीएम यादव ने कहा, ‘दु:ख की इस घड़ी में मैं प्रभावित परिवार के साथ हूं. इस घटना की जांच कराएंगे.’

‘संपतिया उइके परिवार के लोगों से मिलेंगी

सीएम मोहन ने बताया कि सरकार में मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा जाने के लिए कहा गया है । उन्होंने कहा, ‘संपतिया उइके वहां जाकर परिवार के बचे हुए लोगों से मिलेंगी। प्रारंभिक जांच में युवक विक्षिप्त बताया गया है । मुझे इस बात का बहुत दु:ख है. शोक की इस घड़ी में सरकार मदद करेगी ।

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1795722076843540873

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!