सेवा संकल्प अभियान के तहत कान्हीवाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम, योजनाओं की जानकारी से कराया जागरूक
कान्हीवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम
Seoni 03 October 2026
सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- सेवा संकल्प अभियान के तहत कान्हीवाड़ा के बाजार चौक स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित सेवाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं और आमजन को जागरूक करना तथा महिलाओं एवं बच्चों से सीधा संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा की सरपंच लता शिवपुरी गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पंचायत सचिव रामकुमार सूर्यवंशी एवं उपसरपंच अब्दुल माजिद उर्फ शहजादे सहित पंचगण अधिवक्ता मो. यामीन उर्फ आगा खान, अलीम खान, लिपिक शफीक राज तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों का लिया जायजा
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। महिलाओं एवं बच्चों से संवाद करते हुए केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
महिलाओं और बच्चों से संवाद
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कुमरे, सहायिका मंजू इनवाती एवं आशा कार्यकर्ता सुनीता नागवंशी ने उपस्थित महिलाओं एवं नागरिकों को आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न सेवाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा शासन की योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भी सहभागिता रही। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही।
यह भी पढ़े :-
रेड स्टार क्लब की शानदार जीत, सिवनी इलेवन को 4-0 से दी करारी शिकस्त
महंगे शौक पूरे करने रेंट पर कार ली, नंबर प्लेट बदली और छिंदवाड़ा में कर दी चेन स्नैचिंग
कान्हीवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित
माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर सिवनी में श्रद्धांजलि, वृद्धाश्रम में किया फल वितरण



