WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सतत जारी है विभिन्न जल स्रोतों की सफाई

सिवनी यशो:-  सम्पूर्ण प्रदेश के साथ-साथ ”जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य कर आस-पास वृक्षारोपण किया जा रहा है।

       इसी क्रम में मंगलवार 11 जून को भी जिले के 08 विकासखण्ड के ग्रामों तथा नगरीय क्षेत्र में अनेकों जल स्त्रोतों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा आमजनों ने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई में अपनी सहभागिता की तथा इन स्त्रोतों को सवांरने एवं सहजने का प्रण लिया।

      अभियान के परिपेक्ष्य में जन-जागरूकता गतिविधियां भी लगातार जारी हैं, स्थानीय महिलाऐं कलश यात्रा, जागरूकता रैली से जहां जल संरक्षण की दिशा में क्रांति का संचार कर रही हैं, वहीं कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर युवा वर्ग को भी अभियान से जोडा जा रहा है।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!