क्राइममंडलामध्यप्रदेशव्यापार
11 घरों के फ्रिज़ में बड़ी मात्रा में मिला गाय का मांस, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

एक आरोपी गिरफ्तार – 11फरार
मंडला यशो:- मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भैंसवाही गौवंश की हत्या कर गाय के मांस का व्यापार करने के लिये चर्चित ग्राम है । मंडला एसपी रजत सकलेचा एवं नैनपुर एसडीओपी नेहा पच्चीसिया के नेतृत्व में मंडला पुलिस ने शुक्रवार देर रात भैंसावाही में दबिश करते हुए बड़ी संख्या में गोवंश बरामद किए।
ग्राम भैंसवाही में विगत लंबे समय से गोवंश को काटकर बड़ी मात्रा में व्यापार किया जा रहा था। इस कार्य पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने लिए पुलिस ने मुखबीर लगाकर जानकारी एकत्रित की । जानकारी लगने के बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नैनपुर पुलिस द्वारा ग्राम भैंसवाही में उक्त स्थान पर घेराबंदी करते हुए दबिश की गई। मौका-ए-वारदात पर पुलिस को बड़ी मात्रा में गोमांस तथा हड्डियां बरामद हुईं। वहीं लगभग 150 गोवंशों जीवित में मिले लगभग 60 को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। नैनपुर पुलिस ने उस स्थान से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार यहां के लोग संगठित रूप से गो मांस की तस्करी करते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में 11घरो के फ्रिजों में मांस मिला हैं। इसका परीक्षण कराया जा रहा है।
इसके अलावा 10 और आरोपियों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गोवंश के कत्लखाने पर बुलडोजर चला कर उसे गिरा दिया गया है। इसके अलावा 11 और घर हैं, जो अवैध रूप से निर्मित हैं उन पर भी बुलडोजर चलवाकर गिराया जा रहा है। वर्तमान में प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 लोगों की ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि हमारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की और मौके पर 11 घरों में गोवंश मिले और गाय उनके मांस और हड्डियां मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बाकी 10 आरोपियों की तलाश जारी है।
Post Views: 117
Tags
mandla news





