नगरपालिका उपाध्यक्ष के घर पुलिस की रेड, 13 लाख से अधिक की शराब जप्त

मंडला यशो:- नगर पालिका उपाध्यक्ष के घर कोतवाली पुलिस ने छापमार कार्यवाही कर शराब का बड़ा जखीरा पकड़ा है । यह.खबर.शहर में आग की तरह फैल गई और जहां तहां तरह तरह की चर्चाएं चलने लगी।
कांग्रेस नेता व नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा के घर पर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर 173 पेटी अवैध शराब बरामद की है. उक्त शराब की कीमत 13 लाख रुपए के लगभग आंकी गई हैं। पुलिस ने इस मामले में अखिलेश कछवाहा को गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस नेता अखिलेश कछवाहा तिलक वार्ड से पार्षद है और मंडला नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष है। पुलिस को खबर मिली कि अखिलेश कछवाहा द्वारा अवैध रुप से शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। जिसके चलते बीते दिवस पुलिस अधिकारियों की टीम ने सुभाष वार्ड स्थित घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब की 173 पेटी शराब जब्त की है। पुलिस द्वारा बरामद की गई शराब की कीमत 13 लाख रुपए के लगभग बताई जा रही है। पुलिस ने अवैध शराब के मामले में अखिलेश कछवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अखिलेश कछवाहा के घर से भारी मात्रा में शराब मिलने की खबर शहर में चर्चा का विषय बन गई।




