क्राइममध्यप्रदेश

मास्टर साहब की हकरत से डर गये बच्चे , सीएम ने का दी छृट्टी

   सागर :- हमारे यहाँ शिक्षक को सम्मान देने की परंपरा है और यह केवल परंपरा ही नहीं शिक्षा देने वाले को श्रेष्ठ और पूज्य की मान्यता हमारे धर्म ग्रंथों प्रदान करते है और शिक्षक का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है परंतु वर्तमान में शिक्षा देने वाले ही अपनी ओछी हरकतो से शिक्षक पद की गरिमा को तार तार कर रहे है । शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत आचारण का ऐसा ही बाकया मध्यप्रदेश के सागर जिले के जमुनिया परासिया स्कूल का सामने आया है । स्कूल के बच्चे अपने मासाब की हरकत देखकर डर गये और कुछ लोगो ने उनका मोबाईल से वीडियो बना लिये तथा यह वीडियो वायरल कर दिया ।
वायरल वीडियो के साथ ही एक प्रतिष्ठित अखबार में इस घटना क्रम का सामाचार प्रकाशित हुआ जिसके आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव में अपने एक्स एकाउंट पर मास्टर साहब की हरकत की निंदा तो की ही उन्हें निलंबित करने का एलान भी कर दिया ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने एक्स एकाउंट में लिखा है कि मध्यप्रदेश में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाचार पत्र ……… के समाचार को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक रामलाल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यहाँ बता दे कि शिक्षक सागर जिले के देवरी विकासखंड के जमनापुर परासिया प्राथमिक शाला में पदस्थ था । यह शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर झूमते हुए स्कूल पहुंच गए., और यह इतने अधिक नशे में थे कि ना तो वह ठीक से चल पा रहे थे और ना ही ठीक से खड़े हो पा रहे थे । शिक्षक बच्चों के बीच ही नशे में लोटने लगे, उनकी अजीबो गरीब स्थिती दिखकर बच्चे डर गए । बच्चों ने इसकी सूचना अपने घरों में दी तो स्थानिय जनों ने डायल 100 को फोन किया परंतु डयल -100 के पहुँचने के पूर्व ही शिक्षक भाग खड़े हुये । उनकी हरकतो का वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग के  संबंधित अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया ।

https://x.com/DrMohanYadav51/status/1806346766805344521

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button