WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन शिविर का राज्यपाल ने किया अवलोकन

राज्यपाल ने किया स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन शिविर का राज्यपाल ने किया अवलोकन - Seoni News सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन शिविर का राज्यपाल ने किया अवलोकन - Seoni News सिकल सेल एनिमिया उन्मूलन शिविर का राज्यपाल ने किया अवलोकन - Seoni Newsराज्यपाल ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिवनी यशो:- महामहिम राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने गुरुवार 2 मार्च को धनौरा विकासखण्ड के ग्राम साजपानी में प्रवास के दौरान ग्रामपंचायत भवन पहुँचकर सिकल सेल एनीमिया एवं टीबी उन्मूलन शिविर का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री पटेल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिलें में सिकल सेल उन्मूलन अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रारंभिक रूप से चिन्हांकित किये गए सिकल सेल ग्रसित रोगियों को त्वरित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को अवश्य दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही सतत रूप से चिकित्सकीय सलाह भी मिलती रहें। मरीजों की सतत मॉनिटरिंग की जाए।

राज्यपाल ने किया स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद

राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने सिकल सेल शिविर में जांच के लिए उपस्थित बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के जानकारी लेने के साथ ही उनके दैनिक आहार के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ अपने खान-पान पर भी ध्यान देने के बात कही। उन्होंने बच्चों से अपनी दैनिक दिनचर्या में व्यायम एवं योग जैसी गतिविधियों को शामिल करने की बात कही। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, विधायक राकेश पाल, आलोक दुबे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, कलेक्टर क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कुलस्ते, सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन एवं विधायक श्री राकेश पाल के साथ अपने ग्राम पंचायत भवन में प्रवास के दौरान वृक्षारोपण कर आमजनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पंचायत भवन में पुत्रजीवा का पौधा रोपा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!