WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

सावन के दूसरे सोमवार पर कावंडिय़ों ने बैंनगंगा नदी से निकाली कांवड़ यात्रा

संरडिया ग्राम स्थित शिव मंदिर पर किया जलाभिषेक 

    छपारा यशो: – बम-बम भोले के जयकारों के साथ नगर से तीन किलोमीटर दूर ग्राम सरंडिया के श्रद्धालुओं ने 29 जुलाई को नगर के बैंनगंगा नदी घाट पर पूजन अर्चन कर अपनी कांवड़ों में पवित्र जल भर कांवड़ यात्रा प्रारंभ की । बम बम भोले के नारों के साथ नगर से तीन किलोमीटर दूर भीमगढ मार्ग से होते हुए अपने ग्राम सरंडिया स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ कांवड़ यात्रा का समापन किया गया दोपहर लगभग 1 बजे कावंडिय़ों ने अपनी कावंड यात्रा शुरू की जो नगर के नदी पुल घाट से शुरू हुई जिसमें क्षेत्रीय ग्रामों के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया जो विगत कई वर्षो से सावन माह में कावंडिय़ों द्वारा बड़े ही श्रद्धा भाव से अपने ग्राम के शिव मंदिर में कांवड़ यात्रा निकाल बैंनगंगा नदी के जल से जलाभिषेक करने का दौर अनवरत जारी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!