WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

”राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ” (NMMSS Scholarship)

01 दिसम्बर 2024 को होगा परीक्षा का आयोजन

सिवनी यशो:- भारत सरकार स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विघार्थियों के लिए राश्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2008 से प्रारंभ की गई है। 2024-25 हेतु चयन परीक्षा दिनांक 01/12/2024 को आयोजित की जाना है। चयनित विद्यार्थियों को 1000/- प्रतिमाह की दर से प्रतिवर्ष 12000/- (बारह हजार रू.) के मान से कक्षा 9 से 12 तक छात्रवृत्ति दी जाती है।
म.प्र.राज्य में स्थित केवल शासकीय/शासकीय अनुदान प्राप्त/स्थानीय निकाय द्वारा संचालित विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में कक्षा 8 वी में नियमित रूप से अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी ही इस परीक्षा हेतु पात्र होंगे, जिन्होने कक्षा 7 में कम से कम 55 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजातिय के छात्रों के लिए 5 प्रतिशत की छूट होगी, साथ ही जिनके अभिभावकों की सकल वार्षिक आय 3.50 लाख से अधिक नहीं है, ऐसे बच्चें इस परीक्षा के लिए कोई भी शुल्क देय नहीं है।
ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10/8/2024 निर्धारित है। समस्त बीआरसीसी, जनशिक्षक एवं संबंधित संस्था प्रमुख को समस्त पात्र बच्चों के अधिक से अधिक आवेदन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!