WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

ग्रेट किशोर दा जयंती उत्सव 4 अगस्त को

    सिवनी यशो:- नागपुर रोड स्थित सिद्धि विनायक लान में 4 अगस्त की शाम ग्रेड किशोर दा जयंती उत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजक गोविंद अग्रवाल, पराग कटरे ने बताया कि महान हरफन मौला गायक अभिनेता किशोर कुमार गांगुली के 95वीं जन्म जयंती उत्सव पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लाईव इंस्ट्रूमेंटल स्टेज प्रोग्राम में किशोर दा के सदाबहार गीतों का स्थानीय व बाहर से पधारे श्रेष्ठ गायकों-वादकों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में भव्य एलईडी स्क्रीन, साउंड व आर्कषक लाईटिंग, लाईव गीतों के अलावा नागपुर के डांस ग्रुप तथा मिमिक्री प्रस्तुति भी होगी। श्राताओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है, जिसका प्रवेश पूर्णता: नि:शुल्क है। आयोजकों ने सदाबहार गीतों को पसंद करने वालों श्रोताओं से परिवार व मित्रों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!