धर्मसिवनी

सिद्ध ज्वाला देवी पीठ में भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय 48 वाँ सप्ताह संपन्न

भक्तिभाव से भरे युवाओं एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में की सहभागिता

   सिवनी यशो: – सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में श्रावण माह के पवित्र शनिवार को 48 वेंं शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति ने सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया।

सिद्ध ज्वाला देवी पीठ में भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय 48 वाँ सप्ताह संपन्न - Seoni News

सिद्ध ज्वाला देवी पीठ में सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा लगातार पिछले 48 सप्ताह से जारी है युवा एवं मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ हर शनिवार को शाम 6:00 बजे एकत्रित होकर भक्तिपूर्ण माहौल तैयार कर माता ज्वालादेवी के समक्ष संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करते है एवं इसके पश्चात महाआरती का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया जाता है । धार्मिक कार्य में इस प्रकार की नियमित्ता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि युवाओं में समाज कल्याण का भाव तेजी से जागृत हो रहा है और आध्यात्म की ओर उनका झुकाव युवाओं को दिशा देने का क्रांतिकारी कदम है ।

   मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को अमित कुमार भांगरे (भैरोगंज) यजमान रहे। नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।

   भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है।
आने वाले शनिवारों श्रावण मास का धार्मिक महत्व रहेंगा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button