छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

लाड़ली बहनों रक्षाबंधन के पूर्व 10 अगस्त को मिलेगा उपहार

   छिन्दवाड़ा यशो:- कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए प्रस्तावित आभार सह उपहार कार्यक्रम श्रवण मास में रक्षाबंधन के पूर्व 10 अगस्त 2024 दिन शनिवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत) में आयोजित किया जायेगा।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थानीय जन प्रतिनिधियों, सांसदगण, विधायकगण, नगर निगम महापौर, नगर पालिका पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष/पार्षद, जिला पंचायत व जनपद पंचायत के अध्यक्ष/सदस्य, ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच आदि की उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की थीम रक्षाबंधन सावन उत्सव पर केंद्रित होगी। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण होगा एवं स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा तथा प्रतिभागियों को शासकीय हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जन-प्रतिनिधि स्थानीय लाड़ली बहनों से राखी बंधवाएंगे । लाड़ली बहनों द्वारा भी अपने उद्बोधन दिये जायेंगे ।

   कलेक्टर श्री सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, नगरपालिक निगम आयुक्त, सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सभी जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सभी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button