भारत छोड़ो आंदोलन के कारण राष्ट्रवाद का उदय हुआ – कांग्रेस
सिवनी यशो:- 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश को आजाद कराने के लिए कांग्रेस के असंख्य नेताओं ने अपने सर्वस्व का त्याग किया और सैकड़ो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जीवन का बलिदान किया, ब्रिटिश साम्राज्य को देश से उखाड़ फैंकने के लिए पूज्य बापू ने भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद कर स्वतंत्रता प्राप्ति के इस आंदोलन को एक नई शक्ति प्रदान की थी। इस देश को आजाद कराने में कांग्रेस के पूज्य नेताओं का त्याग, बलिदान एवं संघर्ष का विश्व में अनुठा इतिहास है। भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया, महिला नेत्री ऊषा मेहता द्वारा एक भूमिगत रेडियो स्टेशन स्थापित करने में मदद की जिससे आंदोलन के बारे में जागरूकता पैदा हुई, भारत छोड़ो आंदोलन के कारण देश में राष्ट्रवाद का उदय हुआ, देश में एकता और भाईचारे की एक विशिष्ट भावना पैदा हुई, कई छात्रो ने स्कूल, कॉलेज छोड़ दिया, अनेक लोगो ने अपनी नौकरी छोड़ दी, इस आंदोलन से ब्रिटिश प्रशासन को यह अहसास हो गया कि भारत में लम्बे समय तक अब राज करना संभव नही है। अंग्रेजो के साथ भारत की राजनैतिक वार्ता की दशा बदल गई और अंतत: स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त हुआ।
9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने आदिवासियों के भले के लिए एक कार्यदल गठित किया था, जिसकी बैठक 9 अगस्त 1982 को हुई थी, उसी दिन से संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपने सदस्य देशो को प्रति वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा की, भारत में भी आदिवासी दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में 9 अगस्त 2024, दिन गुरूवार को सुबह 10 बजे विश्व आदिवासी दिवस मनाया जायेगा, कार्यक्रम में केवलारी विधायक ठाकुर रजनीशसिंह उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने समस्त कांग्रेस जनों से कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु अपील की है।