WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलाव्यापारसिवनी

रोजगार मेला संपन्न : 630 को मिला रोजगार

रोजगार मेला संपन्न : 630 को मिला रोजगार
सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में, जिला रोजगार कार्यालय सिवनी, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सिवनी के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार 03.03.2023 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित हुआ। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की 18 विभिन्न कम्पनियों ने भाग लिया। रोजगार मेले में 877 आवेदकों नें अपना पंजीयन कराकर मेले में भाग लिया। रोजगार मेंले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा 630 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से रोजगार हेतु चयन किया गया। जिसमें अंबुजा सिमेंट छिंदवाडा द्वारा 45, टेंगो सि. प्रा. लि. 90, सीआईआई छिंदवाड़ा 36 , डी के एसोसिएट 45, सेफ शॉप द्वारा 17 , एच. आर. इंडस्?ट्रीज बरघाट द्वारा 22, बेनेफिट वेलनेस 16, जेड सिक्यू्रिटी 67, रस्तोगी इंण्डक्स्ट्रीज 15, आचार्य इंडस्?ट्रीज टें. 30, एम लाइफ स्?ट्राइल 44, कैरियर पांइट 14, सत्?यम सतपुडा सेवा 38, ग्रीन फिचर एकेडमी 15, मंद्रा सोलार 67, ग्रोफास्?ट आगेनिक 39, एल.आई.सी इंडिया 24, एवं डील आफ लोन 6 आवेदकों का रोजगार हेतु प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। जिला स्तरीय रोजगार मेले मे उपस्थित कंपनीयों द्वारा सुरक्षा गार्ड, ट्रेनीज, सहायक, काल सेंटर, फील्ड वर्कर, मशीन आपॅरेटर, पर्यवेक्षक, कम्प्यूटर आपॅरेटर आदि पदों पर भर्ती की कार्यवाही की गई। रोजगार मेले मे जिला रोजगार अधिकारी, शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्?यापक, राज्?य ग्रामीण आजिविका मिशन एवं प्राचार्य आईटीआई उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!