देश विदेशछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मिलेगा गांवों का आधार, दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू

'ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया' कार्यशाला में ग्रामीण विकास, युवाओं और श्रमिकों के सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

विकसित भारत 2047 पर दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला, सांसद बंटी विवेक साहू हुए शामिल

Chhindwara, 27 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:-भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर नई दिल्ली के गुलमोहर हॉल में नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित विशेष कार्यशाला ‘ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फॉर विकसित भारत 2047’ में छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने सहभागिता की।

कार्यशाला में ग्रामीण भारत के समग्र विकास, युवाओं के सशक्तिकरण और कुशल कार्यबल तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़े :-मध्यप्रदेश 2047 तक 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार – सीआईआई रिपोर्ट

कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग सहित अनेक विशेषज्ञों एवं नीति निर्माताओं ने विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर अपने विचार रखे।

ग्रामीण भारत के विकास पर विशेष जोर

कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब ग्रामीण भारत आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होगा। इसके लिए कौशल विकास, रोजगार सृजन, आधुनिक कृषि, बेहतर अधोसंरचना और युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना आवश्यक है।

यह भी पढ़े :-छिंदवाड़ा में सेवा की मिसाल: हर रविवार हजारों लोगों को मिल रही नि:शुल्क छाछ, भीषण गर्मी में राहत

सांसद ने बताया कार्यशाला का उद्देश्य

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में भाग लेने का अवसर मिला, जहां विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

उन्होंने बताया कि यह संस्थान साक्ष्य-आधारित (Evidence-Based) नीति निर्माण और राष्ट्र-प्रथम दृष्टिकोण के साथ शासन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़े :-प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से यह संस्थान सांसदों और विधायकों के साथ मिलकर शोध आधारित सुझाव एवं नीति सहयोग प्रदान कर रहा है, जिससे राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़े :-विकसित भारत 2047 के संकल्पों को साकार करने वाला केंद्रीय बजट 2026-27 : भारती पारधी

सांसद ने कहा कि यह कार्यशाला श्रमिकों और युवाओं की आवश्यकताओं को समझने, ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने तथा जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

https://mybharat.gov.in/mega_events/viksit-bharat-ambassador-yuva-connect-programme

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!