क्राइमसिवनी

स्कूटी एवं बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत एक की हुई मौके पर मौत,

बेटी को परीक्षा दिलाने ले जा रहा था पिता सिर की गंभीर चोट के चलते हुई मौत

 छपारा यशो:- 21 अगस्त को दोपहर लगभग 12:30 बजे नगर के भीमगढ रोड स्थित पैट्रोल पंप से लगभग दो सौ मीटर दूर सडक़ पर दुर्घटना में जगनलाल चौहान पिता मेहतरलाल चौहान की मौत हो गयी । जगनलाल चौहान अपनी बेटी सुषमा चौहान को बाईक से परीक्षा दिलाने सिवनी लेकर जा रहे थे । भीमगढ़ मार्ग छपारा में पेट्रोल पंप के नजदीक उनका वाहन सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गया जिसमें जगनलाल चौहान को सिरपर गंभीर चोट आने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी बेटी सुषमा चौहान चोटिल है जिसको उपाचरार्थ छपारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया ।

   जानकारी के अनुसार नगर के समीप भीमगढ मार्ग स्थित पैट्रोल पम्प के पास भीमगढ क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर निवासी जगनलाल चौहान पिता मेहतरलाल चौहान 45 वर्ष अपनी बेटी सुषमा चौहान 22 वर्ष को गांव से सिवनी परीक्षा दिलाने बाइक से ले जा रहा था जो नगर की ओर से जा रही एक स्कूटी से आमने-सामने की तेज गति से सडक़ के बीचों-बीच सीधी भीडत हो गई इस दुर्घटना में जगनलाल चौहान के सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसके साथ सवार बेटी सुषमा को आंख और सिर पर चोटें आई । जिसे सूचना पर छपारा पुलिस के द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां बच्ची की खतरे से बाहर स्थिति बताई जा रही है वहीं दूसरी ओर स्कूटी पर सवार दंपती सुरक्षित हैं पूरे मामले पर पुलिस के द्वारा जांच एवं कार्यवाही की जा रही है मृतक जगनलाल चौहान के शव को पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम कक्ष पुलिस ने पहुंचा दिया गया था ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button