WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमव्यापारसिवनी

गुण्डा टैक्स न देने पर की मारपीट, सतीश के खिलाफ मामला दर्ज

  सिवनी यशो:- छिंदवाड़ा चौक सिवनी में बसों के साथ होने वाली वसूली को लेकर आए दिन विवाद होते रहते है। इसी कड़ी में कल सुबह लगभग 9 बजे सूत्र सेवा बस के परिचालक नईम खान के साथ सतीश उर्फ पद्दी चौरसिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने सतीश एवं एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार सुबह 08:45 बजे जबलपुर से छिंदवाड़ा जाने वाली सूत्र सेवा बस एम.पी. 20 पी.ए. 1184 छिंदवाड़ा चौक पहुंची। परिचालक ऑनलाईन सवारी बैठा रहा था। इस दौरान सतीश उर्फ पद्दी चौरसिया अपने साथियों के साथ परिचालक नईम खान से पैसों की मांग करने लगा। पैसा न मिलने पर इन लोगों ने परिचालक के साथ गाली-गलौंच एवं मारपीट कर दी। मैनेजर सतीश राजपूत एवं चालक इरफान खान के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। परिचालक का कहना है कि इस चौक पर सवारी बैठने के एवज में यह लोग गुण्डा टैक्स मांगते है, जबकि हमारी बस में ऑनलाईन बुक वाली सवारी रहती है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115 (2), 351(2) एवं 3 (5) का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!