WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

जिला चिकित्सालय परिसर में जन औषधी केन्द्र स्थापित किया जायेगा

रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में विधायक सिवनी दिनेश राय की भी सहभागिता रही। बैठक में जिला चिकित्सालय की चिकित्सकीय सुविधाओं के उन्नयन तथा रोगी कल्याण समिति की आय बढ़ाने की दिशा में विभिन्न निर्णय लिए गए।

5 लाख लीटर क्षमता का ओवर हेड टैंक बनाने के प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय

बैठक में सर्वप्रथम रोगी कल्याण समिति की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करते हुए विगत माहों के आय-व्यय विवरण का अवलोकन कर रोगी कल्याण समिति की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई वहीं जिला चिकित्सालय की चिकित्सकीय सुविधाओं के उन्नयन तथा मरीजों की सुविधाओं के लिए जिला चिकित्सालय में 5 लाख लीटर क्षमता का ओवर हेड टैंक बनाने के प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं जिला चिकित्सालय में नवमाताओं के बच्चों की देख-रेख संबंधी ज्ञानवर्धन के लिए शिशु वार्ड में एलईडी टीवी लगाने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की गई। वहीं जिला चिकित्सालय के छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों के लिए निर्माण ऐजेंसी से अनुबंध हेतु निविदा आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला चिकित्सालय की पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा उपरांत नवीन टेंडर में ई-टिकट मशीन के माध्यम से वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की सहमति बनी ताकि मरीजों अथवा परिजनों को जिला चिकित्सालय छोड़कर तुरंत निकलने वाहनों से शुल्क न लिया जा सके। वहीं मरीजों की सुविधा के लिए जिला चिकित्सालय परिसर में जन-औषधि केन्द्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय, सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर, सीएमएचओ जयपाल सिंह ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!