WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

युवाओं के असली हीरो रामभक्त हनुमान – युवाओं का निरंतर जारी है अभियान

51 वें सप्ताह सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ उत्साह के साथ संपन्न्

   सिवनी यशो:- सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 51 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ की निरंतरता के 51 वें सप्ताह में भारी उत्साह रहा ।
युवाओं को भक्तिभाव एवं आध्यात्मिक चिंतन से जोडऩे का यह जागरण अभियान युवाओं एवं मातृशक्ति को जोडऩे में निरंतर सफलता के उत्साह को दुगना हो रहा है । धर्म जागरण की यह यात्रा निरंतर जारी रखने का युवाओं एवं मातृशक्ति ने 51 वें सप्ताह में संकल्प लिया ।

युवाओं के असली हीरो रामभक्त हनुमान - युवाओं का निरंतर जारी है अभियान - Seoni News

सिद्ध ज्वाला देवी पीठ में सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा लगातार पिछले 51 सप्ताह से जारी है । अपने धर्म जागरण, युवाओं एवं मातृशक्ति में राम भक्त हनुमान का परक्रम, स्वामी भक्ति और साहस युवाओं को प्रेरणा प्रदान कर उन्हें नई दिशा दे रहा है । युवाओं का मानना है कि युवाओं के लिये हनुमान जी से अच्छा कोई दूसरा आदर्श नहीं है और वे युवाओं के असली हीरो है । सुंदरकांड पाठ के एक पूर्ण होने पर युवाओ में भारी उत्साह बना हुआ है । इसके पश्चात 52 वाँ सप्ताह एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है जिसमें युवा एवं मातृशक्ति नवीन उत्साह और संकल्प के साथ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ को भव्यता प्रदान करेंगे ।

युवा एवं मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ पिछले 51 सप्ताह हर शनिवार को शाम 6:00 बजे एकत्रित होकर भक्तिपूर्ण माहौल तैयार कर माता ज्वालादेवी के समक्ष संगीतमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करते है एवं इसके पश्चात महाआरती का आयोजन कर महाप्रसाद का वितरण किया जाता है । धार्मिक कार्य में इस प्रकार की नियमित्ता इस बात का स्पष्ट संकेत है कि युवाओं में समाज कल्याण का भाव तेजी से जागृत हो रहा है और आध्यात्म की ओर उनका झुकाव युवाओं को दिशा देने का क्रांतिकारी कदम है ।

   मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि माता रानी के दरबार में इस शनिवार को कश्मीर सिंह अहिरवार यजमान रहे । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।

   भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!