Sun, 22 Nov 2026 | 11:24:42 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी संभाग स्तरीय महिला कबड्डी में सिवनी ने हासिल किया उपविजेता का खिताब छुट्टी पर घर आए BSF जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर संत नामदेव महाराज ने दिया सामाजिक एकता, समानता और भक्ति का संदेश : सांसद बंटी विवेक साहू मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए छिंदवाड़ा के 8 खिलाड़ियों का चयन आग से निपटने अब तैयार रहेंगे नगरीय निकायों के फायर स्टाफ, विशेष प्रशिक्षण में सिखाए आपातकालीन बचाव के गुर 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी

विश्व शांति और राष्ट्र उन्नति के संकल्प के साथ हुआ रुद्राभिषेक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 09, 2026 10:31 pm / Post views : 82

विश्व शांति और राष्ट्र उन्नति के संकल्प के साथ हुआ रुद्राभिषेक
शेयर करें:

रुद्राभिषेक बालाघाट - विश्व शांति और राष्ट्र उन्नति के संकल्प के साथ रुद्राभिषेक, गूंजे वैदिक मंत्र

Balaghat 09 August 2026 बालाघाट यशो:-  श्रावण मास के पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग, बालाघाट द्वारा रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में सामूहिक रुद्र पूजा एवं महासत्संग का आयोजन किया गया। बैंगलोर से आए आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक आशीष पटेल एवं वैदिक धर्म संस्थान के धर्माचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। रुद्र पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति एवं सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, अन्नदाता किसानों की समृद्धि, अच्छी फसल के लिए पर्याप्त वर्षा तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए भगवान शिव का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया।

‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ बना सामूहिक संकल्प

रुद्र पूजा में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’—संपूर्ण विश्व एक परिवार है की भावना को संकल्प का आधार बनाया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर द्वारा विश्वभर में शांति, सद्भाव, मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करने के प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए श्रद्धालुओं ने संपूर्ण मानवता के कल्याण और विश्व में शांति एवं सद्भाव की स्थापना की कामना की। आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों ने बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के मार्गदर्शन में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को विश्वभर में साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी भावना के अनुरूप रुद्र पूजा को केवल व्यक्तिगत मनोकामना तक सीमित न रखते हुए समाज, राष्ट्र और संपूर्ण विश्व के कल्याण का सामूहिक संकल्प बनाया गया।

रुद्राभिषेक के बाद महासत्संग, भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

पूजन के पश्चात महासत्संग का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भजन, संगीत और आध्यात्मिक वातावरण के बीच उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। आयोजन स्थल पर तिरंगा भी रखा गया। हर घर तिरंगा अभियान को सार्थक बनाने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया गया।

‘रुद्र पूजा हमारी प्राचीन वैदिक परंपरा’

आर्ट ऑफ लिविंग के साधकों ने बताया कि श्रावण मास जैसे पावन अवसरों पर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के संकल्प एवं मार्गदर्शन में देश-विदेश के अनेक स्थानों पर विश्व शांति और राष्ट्र उन्नति के लिए रुद्र पूजा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि रुद्र पूजा भारतीय वैदिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रुद्र अर्थात शिव को कल्याणकारी, हितकारी, उदार एवं परोपकारी स्वरूप माना गया है। रुद्राभिषेक के माध्यम से श्रद्धालु सामूहिक रूप से सकारात्मक ऊर्जा, शांति और लोककल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं। पूजा में व्यक्तिगत हित के साथ सामूहिक कल्याण का संकल्प लेना भारतीय आध्यात्मिक परंपरा की विशेषता है।

श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था

रुद्र पूजा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय की ओर से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई। पूजन के पश्चात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण किया। आर्ट ऑफ लिविंग, बालाघाट द्वारा आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में साधकों, श्रद्धालुओं और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजन का मूल संदेश ‘विश्व शांति, राष्ट्र कल्याण और वसुधैव कुटुम्बकम्’ रहा।
यह भी पढ़े :-
शिव के पंचमुखी और अष्टमूर्ति स्वरूप का हुआ गुणगान, कथा पंडाल में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ ज्वाला देवी मंदिर में 153वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प सुशासन का आधार न्याय, हर नागरिक तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : CM डॉ. मोहन यादव सिवनी विधायक दिनेश राय ने पीपरडाही और कातलबोडी का किया दौरा, किसानों की समस्याएं सुनीं https://www.bahai.org/hi/beliefs/universal-peace/promise-world-peace/opening

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष