WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

धूम-धाम से निकली दीक्षार्थियों की निकली शोभायात्रा

  सिवनी यशो:- आचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज के संघ में शामिल होने वाले दीक्षार्थियों की शोभायात्रा शुक्रवार रात श्री दिगंबर जैन मंदिर से निकली और छोटे जैन मंदिर के सामने से होते हुए पुन: बड़ा जैन मंदिर के सामने समाप्त हो गयी.

ज्ञात हो कि साधना के मार्ग में पहला व्रत ब्रम्हचर्य व्रत होता है. ब्रम्हचर्य को साधने वाले श्रेष्ठ साधकों को आगे मुनि एवं आर्यिका दीक्षा प्रदान की जाती है. जब साधकों को आगे की दीक्षा दी जाना है यह तय हो जाता है तो उनकी साधना की अनुमोदना के लिये सामाजिक रीति रिवाज अनुसार शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें दीक्षार्थी साधकों को अश्व बग्घियों में सवार कर, उन्हें मेंहदी लगा जिस प्रकार एक दूल्हे की बारात निकाली जाती है वैसे ही दीक्षार्थियों की भी शोभायात्रा जिसे बिनौली कहते हैं बैंड बाजे लाइटिंग के निकाली की जाती है.

आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज के संघ में 13 बम्हमचारी बहनों का प्रवेश होना है. इन ब्रम्हचारी बहनों की शोभायात्रा गत दिवस श्री ब?े जैन मंदिर के सामने से निकाली गयी जो कि मंदिर जी की परिक्रमा कर पुन: वहीं समाप्त हो गयी. यह शोभायात्रा 2 घंटे तक चलते रही. भले ही इस शोभायात्रा का मार्ग छोटा था पर जगह जगह दीक्षार्थियों की सूखे मेवों मिठाइयों से गोद भरने वालों की संख्या बहुत अधिक थी. रात 9 बजे शोभायात्रा शुरू हुई और 11 बजे समाप्त हुई जिसके बाद दीक्षार्थी लखनादौन के लिये रवाना हो गये और आज शनिवार को लखनादौन में भी इसी तरह बिनौली का कार्यक्रम आयोजित हुआ.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!