मध्यप्रदेशसिवनी

बरघाट नगर परिषद ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया

    बरघाट यशो:- शिक्षक दिवस के अवसर पर बरघाट नगर परिषद द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । सर्व प्रथम पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी, सावित्री बाई फुले जी और मां सरस्वती जी के छाया चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प माला अर्पित कर उपस्थित गुरुजनों के चरण पखार कर तिलक वंदन एवं सम्मान किया गया ।
सभी गुरुओं के सम्मान में ख्याति प्राप्त गायिका मुनमुन बरघाटी द्वारा सरस्वती वंदना एवं मनमोहक गुरुवंदना प्रस्तुत की गई सेवानिवृत शिक्षक उत्तम पंद्रे जी द्वारा प्रस्तुति में तबला वादन किया गया? ।

बरघाट नगर परिषद ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान किया - Seoni News

    इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष आलोक दुबे बरघाट नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इमरता साहू, उपाध्यक्ष ममता अनिल पाठक, सभापति ज्ञान सिंह चौधरी, हेमंत राहंगडाले असंत उईके, निधि ऋषभ जायसवाल, संध्या अनिल सिंह ठाकुर पार्षद व पूर्व अध्यक्ष, पार्षद साक्षी ढालसिंह बिसेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक बिसेन विधानसभा प्रभारी डॉ अभिजीत चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, गोमती ठाकुर पूर्व कलेक्टर श्याम कुमरे, पूर्व पार्षद ऋषभ जायसवाल, पूर्व पार्षद अनिल पाठक, शिक्षा प्रकोष्ठ नरेश राजपूत, जितेंद्र राहंगडाले, सुजीत सूर्यवंशी राजेंद्र सिंह ठाकुर, आदित्य बिसेन, मनोहर धनेश्वर, निकुंज आशर, सत्यांश भट्ट, दामोदर तुरकर, अंशुल पवार नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन खेल शिक्षक संदीप आशू मिश्रा द्वारा किया गया,
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने अपने उद्बोधन में गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि बरघाट नगर परिषद द्वारा शिक्षक दिवस के इस भव्य आयोजन के लिए परिषद बधाई की पात्र है, नगर परिषद अध्यक्ष इमरता साहू ने कहा की गुरुओं के मार्गदर्शन से ही इस मुकाम में पहुंचे हैं, हम सभी शिक्षकों अपेक्षा करतेे हैं कि बरघाट नगर परिषद को उनका सहयोग इसी तरह मिलता रहे।

  इस अवसर पर सभी शिक्षक गणों को तिलक वंदन कर सम्मान पत्र प्रदान किया गया, आज के इस आयोजन में मातृशक्ति के रूप में महिला शिक्षिकाएं अधिक संख्या में उपस्थित रही सभी का स्वागत कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button