छिंदवाड़ादेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति
ऑस्ट्रेलिया से डेड बाडी लाने सांसद से मांगा सहयोग
छिंदवाड़ा यशो:- पांढुर्णा जिले की सौसर तहसील के बोरगांव निवासी मोहम्मद सत्तार अपने परिवार के साथ सांसद बंटी विवेक साहू से मिले उन्होंने सांसद से ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान उनके पुत्र शोएब अख्तर की हुई मौत की जांच कराने और डेड बॉडी को भारत लाने में सहयोग करने का अनुरोध किया। मोहम्मद सत्तार मोहोब्बे के परिवार ने सांसद को अवगत कराया कि उनका पुत्र दो माह पूर्व ऑस्ट्रेलिया की डाईकेन यूनिवर्सिटी में पढऩे गया था, वहा से फोन आया की शोएब की मौत हो गई। सांसद ने विदेश मंत्रालय से चर्चा कर शोएब की डेड बाडी दिलवाने का अनुरोध किया।





