मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से की सौजन्य भेंट
-श्रद्धांजलि सभा मे शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया
सिवनी यशो:- सोमवार 09 सितंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से सौजन्य भेंट कीा। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से सौजन्य भेंट किया। इसके पश्चात विधायक श्री राय ने वृंदावन लान भोपाल मे आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचाजी स्वर्गीय चैनसिंह चौहान के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया तथा ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार जनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया। इसके उपरांत विधायक श्री राय ने शिवराज सिंह चौहान से मिलकर संवेदना व्यक्त किया।





