छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

गणेश विसर्जन के स्थल में से एक कुलबहरा नदी का किया निरीक्षण

   छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय एवं नगर निगम कार्यपालन यंत्रीईश्वर सिंह चंदेली द्वारा शुक्रवार को गणेश विसर्जन को लेकर शहर का भ्रमण किया गया। निगमायुक्त ने गणेश विसर्जन के स्थल में से एक कुलबहरा नदी का निरीक्षण किया जहां उन्होंने विसर्जन पूर्व की सभी तैयारियो का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

   नगर निगम आयुक्त ने बताया कि विसर्जन स्थल पर पर्याप्त सफाई एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी बनाए रखने एवं बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो इसके निर्देश दिए साथ ही विसर्जन समय पर कर्मचारियों को ड्यूटी पर गंभीरता से नजर रखने के निर्देश दिए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button