WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दो महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भाजपा का सदस्य बनाया

जनसंघ के जमाने के सुरेश अग्रवाल एवं कभी कमलनाथ के खास रहे बीरेन्द्र सतीजा को शेषराव यादव ने बनाया भाजपा का सदस्य

छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव न जिले के बड़े व्यापारी और स्कूल संचालक वीरेंद्र सतीजा और सुरेश कुमार अग्रवाल को भाजपा की सदस्यता दिलायी। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रित दल है। भाजपा के अंदर पहले लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सदस्यता अभियान चलता है और फिर लोकतांत्रिक तरीके से संगठन का निर्माण होता है। कार्यकर्ता उस बीज की तरह है जो मु_ी में बंद हो जाता है, लेकिन समय आने पर वटवृक्ष बनकर लोगों को छांव देता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दो महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भाजपा का सदस्य बनाया - Seoni News
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दो महत्वपूर्ण व्यक्तियों को भाजपा का सदस्य बनाया

भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता चुनावों की तरह संगठन पर्व में इतिहास बनाने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडऩे में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि भारतीय जनसंघ के दौर से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य, व्यापारी मंडल के पूर्व अध्यक्ष, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं प्रबुद्ध उद्योगपति सुरेश कुमार अग्रवाल से गाँधी गंज स्थित निज निवास पर भेंट कर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इसी तरह वीरेंद्र सतीजा भी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति है। बड़े व्यापारी है और स्कूल संचालक भी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!