मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अधिकतम सदस्यता दिवस पर बूथ-बूथ पर हुई सदस्यता

– भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को पार्टी से जोड़ा

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व सदस्यता अभियान लगातार पूरे देशभर मे चल रहा है। इसी निमित्त सदस्यता के दौरान रविवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा बूथ में अधिकतम सदस्यता का आव्हान किया गया था। जिसे निमित्त भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं जिला अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले ने लखनवाड़ा मण्डल के ग्राम फुलारा बूथ क्र. 292, मुंगवानी मण्डल के ग्राम किशनपुर बूथ क्र. 153, ग्राम ठरका खेड़ा बूथ क्र. 288, ग्राम घोंटी बूथ क्र. 128 एवं बंडोल मण्डल के ग्राम छुहाई बूथ क्र. 1190में सदस्यता अभियान में युवाओ को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
अधिकतम सदस्यता दिवस पर बूथ-बूथ पर हुई सदस्यता - Seoni News
प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जितनी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है और हर घर में सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ पहुंच रहा है। इसलिए लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता बढ़चढकऱ ले रहे हैं। जिलाध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले ने कहा कि लगातार युवा मोर्चा सिवनी के कार्यकर्ता भाजपा के सदस्यता अभियान में लोगो को पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं और लगातार यह अभियान जारी है।
इस दौरान जनपद् सदस्य मुकेश बघेल, जनपद सदस्य काशीराम बघेल, सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अंकित सिंह ठाकुर, जिला सह प्रभारी खुशेंद्र पवार, राजेश सक्सेना, मुंगवानी मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत बघेल, बंडोल मण्डल अध्यक्ष निक्की साहू, रजनीश सनोडिया, पारुल सनोडिया, मनोज बघेल, धर्मेंद्र बघेल, वीरेंद्र सनोडिया, तनय बघेल एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button