छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापार

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा छिंदवाड़ा में बैंक के प्रथम प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन 

छिंदवाड़ा यशो:- मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा छिंदवाड़ा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में बैंक के प्रथम प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड,  सुनील कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में बैंक अध्यक्ष आर.सी. बेहेरा, महाप्रबंधक गण, प्रधान कार्यालय के विभाग प्रमुख, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा के सभी स्टाफ़ उपस्थित थे। यह प्रशिक्षण केंद्र बैंक कर्मचारियों के ज्ञान और कौशल संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो सतत व्यावसायिक विकास में सहायक होगा। इस पहल से बैंक की सेवा गुणवत्ता में सुधार होगा एवं ग्राहकों को बेहतर तथा त्वरित सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button