क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

सिवनी से छिंदवाड़ा पहुंची MD ड्रग्स की खेप, कारोबारी पुलिस के शिकंजे में

इमलीखेड़ा इंडस्ट्री एरिया में होनी थी ड्रग्स की सप्लाई, अनिमेष सहित तीन हिरासत में

छिंदवाड़ा में 15 ग्राम MD Drugs बरामद, न्यूटन का अनिमेष सहित तीन हिरासत में

Chhindwara 07 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:-
 छिंदवाड़ा शहर में सप्लाई के लिए लाई गई एमडी ड्रग्स (MD Drugs) की खेप पकड़ने में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिवनी निवासी एक युवक और न्यूटन निवासी युवक को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद होने की जानकारी सामने आई है। मामले की पूछताछ में नागपुर कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस ने वहां से एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार सिवनी निवासी विशाल विश्वकर्मा एमडी ड्रग्स (MD Drugs) लेकर छिंदवाड़ा पहुंचा था। यह ड्रग्स इमलीखेड़ा के इंडस्ट्री एरिया में न्यूटन निवासी अनिमेष सूर्यवंशी को बेचने की तैयारी थी। इससे पहले कि ड्रग्स की सप्लाई हो पाती, कोतवाली पुलिस को इसकी भनक लग गई और पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

इमलीखेड़ा में होने वाली थी डील

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एमडी ड्रग्स (MD Drugs) की डील इमलीखेड़ा इंडस्ट्री एरिया में होनी थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की यह खेप छिंदवाड़ा में किसे सप्लाई की जानी थी और इसके पीछे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

पूछताछ में सामने आया नागपुर कनेक्शन

पुलिस की पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर नागपुर में ड्रग्स बेचने वाले अब्दुल रशीद कुरैशी को भी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब सिवनी, छिंदवाड़ा और नागपुर के बीच सक्रिय संभावित ड्रग्स (MD Drugs) नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। पुलिस पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

एसपी-एएसपी के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह कार्रवाई छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे एवं एएसपी आशीष खरे के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सीएसपी अभिषेक चौधरी, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे, एसआई नारायण सिंह बघेल, एएसआई ब्रिजेश सिंह रघुवंशी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस टीम में युवराज सिंह रघुवंशी, विकास बैस, सागर डेहरिया, परवेज हाजमी, भास्कर बघेल, नितिन रघुवंशी एवं आदित्य रघुवंशी भी शामिल रहे।

ड्रग्स नेटवर्क की तलाश में पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच का मुख्य फोकस एमडी ड्रग्स (MD Drugs) की सप्लाई कहां से हुई, इसे छिंदवाड़ा में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस पर है।

पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और नाम एवं कड़ियां सामने आने की संभावना है।

यह भी पढ़े :-

जन्माष्टमी पर CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: पात्र बंदियों की सजा होगी एक माह कम

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की प्रभावशाली शुरुआत, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का न्योता

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य निर्माता, सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का हुआ गरिमामय सम्मान

भारी बारिश को लेकर CM मोहन यादव चिंतित, कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

https://www.facebook.com/share/v/1HFguQbkdY/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button