छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया कार्यक्रम

छिन्दवाड़ा यशो:- शक्ति की आराधना व भक्ति के महापर्व शारदीय नवरात्र पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उपवास रखकर कांग्रेस कार्यालय में शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन कर मातारानी से नारीशक्ति की सुरक्षा की कामना की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “बेटी बचाओ” अभियान के तहत आज स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में उपवास व कन्यापूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया।

कांग्रेस ने जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों में उपवास रखकर कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया। आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध एवं सुरक्षा हेतु समाज को जागृत किया। जिनके हाथों में नारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी है उन सभी जिम्मेदारों से आग्रह किया कि जिले में बढ़ते हुये महिला सम्बंधित अपराधों को रोकने के लिये कठोर कदम उठायें ताकि मातायें, बहनें व बेटियां निर्भिक होकर शहर, नगर गांव व कस्बों में घूम सके।

आयोजित उपवास व कन्या पूजन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, शहर कांग्रेस समन्वयक आनंद बक्षी, पप्पू यादव, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी, संतोषी गजभिये, दीपा यादव, रानू डेहरिया, साक्षी चौबे, रेणु तिवारी, रेश्मा, पुष्पा धुर्वे, पार्षद राहुल मालवीय, चिंटू काले, अर्जुन बघेल, नारू सोनी, रोहित मालवीय व अनिल गजभिये सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button