मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ
देश भर के पहलवान दिखाएंगे अपना जलवा, मठ मंदिर मैदान में होगा विशाल इनामी दंगल
सिवनी यशो:- हर वर्ष की तरह भी इस वर्ष भी जिला मुख्यालय स्थित नगर के मठ मंदिर मैदान में श्री बजरंग अखाड़ा बुधवारी बाजार सिवनी समिति के तत्वाधान में विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए आयोजन दंगल समिति के अध्यक्ष आशीष नगपुरे ने बताया कि 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मठ मंदिर के मैदान में होगा।
जिसमें मुख्य अतिथि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन होंगे। वहीं मीडिया सहयोगी के रूप में दैनिक सिवनी तक के संपादक संदीप विश्वकर्मा होंगे। विशाल इनामी दंगल विजेता होने वालों के लिए प्रथम,द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ इनाम रखा गया है जिसमें प्रथम विजेता पहलवान को 51 हजार, द्वितीय विजेता पहलवान को 31 हजार, तृतीय विजेता पहलवान को 21 हजार रूपए एवं चतुर्थ विजेता पहलवान को 11 हजार रुपए की राशि रखी गयी है एवं अन्य सांत्वना पुरस्कार पहलवानों को दिए जाएंगे जिसमें आसपास के सभी जिलों एवं राज्यों के मशहूर पहलवानो को आमंत्रित किया गया हैं।
समिति द्वारा विशेष रूप से व्यवस्था प्रदान की गई है सभी पहलवान सुबह 10 बजे उपस्थित होकर अपना वजन करवाएंगे एवं वजन के हिसाब से ही अलग-अलग वर्गों में कुश्ती होगी जिसमे सभी पहलवान अपना जलवा दिखाएंगे सभी सादर आमंत्रित पहलवान अपना नाम मधु मासाब- 9584026622,
श्याम पहलवान-9399741323,
सचिन पहलवान 9630869222 से संपर्क कर सकते हैं।






