WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
देश विदेशमनोरंजनव्यापारसिवनी

अमन कबीर के महानाट्य : शहीद ए वतन के पोस्टर का विमोचन

इस नाटक में शाहबाज अशोक लोखंडे जैसे फिल्मी कलाकार रहेंगे मुख्य भूमिका में

 

सिवनी यशो:-  गत दिवस रवि भवन नागपुर में अमर शहीद अशफ़ाक़उल्लाह ख़ाँ ‘वारसीÓ के जीवन पर आधारित महानाट्य ‘शहीद-ए-वतन – अशफ़ाक़उल्लाह ख़ाँÓ के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस महानाट्य को पत्रकार एवं रंगकर्मी शमीम ख़ान के सहोदर सिवनी में जन्मे और सिवनी में ही पढ़े लिखे प्रख्यात लेखक, गीतकार एवं शोधकर्ता अमन कबीर ने लिखा है। इस नाटक में 100 से अधिक रंगकर्मियों की भागीदारी रहेगी। बताया जाता है कि महानाट्य में प्रमुख किरदार निभाने वालों में फिल्म वीर, अर्जुन पंडित, ज़ोर, और द सॉर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान में हैदर अली का मशहूर किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता शाहबाज़ ख़ान, अशफ़ाक़उल्लाह ख़ाँ की भूमिका में नजर आएंगे।
 वहीं, सरफऱोश, ब्लैक फ्राइडे, ब्रदर्स, रमन राघव और टीवी सीरिज दिया और बाती में अपने अद्वितीय अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले एनएसडी स्नातक अशोक लोखंडे, अमर बलिदानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल का किरदार निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, थिएटर, टेलीविजऩ और सिनेमा से जुड़े अनेक कलाकार इस महानाट्य के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। नाटक का निर्देशन फिल्म और महानाट्य निर्देशक नितिन दत्तात्रेय नितिन बंसोड करेंगे, गीत प्रकाश राहुले आदम के हैं, जबकि संगीत श्याम ए. आर. द्वारा दिया जाएगा।
 इस मौके पर बॉम्बे हाईकोर्ट के प्रसिद्ध वकील फिरदोस मिजऱ्ा, लेखक और कवि डॉ. सागर खादीवाला, मराठी के प्रसिद्ध कवि लोकनाथ यशवंत, डॉ. सुनील खापरड़े, रंग निर्देशक राजेंद्र शुक्ला, डॉ. संजय कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सैय्यद मुमताज़ अली और अन्य प्रमुख रंगकर्मी उपस्थित थे। इस महानाट्य का मंचन जल्द ही किया जाएगा, जिसमें न केवल कला का प्रदर्शन होगा बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों अशफ़ाक़उल्लाह ख़ाँ और रामप्रसाद बिस्मिल के जीवन और संघर्ष को भी जन-जन तक पहुँचाने जायेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अमन कबीर के द्वारा कई प्रख्यात महानाट्य लिखा गया है जिसका मंचन महाराष्ट्र सहित देश के कई प्रांतों में किया जाता है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!