WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

ग्राम पंचायत की बाउन्ड्रीवाल के लिए किया भुमिपूजन

छिन्दवाड़ा यशो:- ग्राम पंचायत गुरैया में राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार की सांसद निधि से बनने वाली बाउन्ड्रीवाल का भुमिपूजन सांसद बटी विवेक साहू द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से ग्राम पंचायत भवन की बिल्डिंग के लिए बाउन्ड्रीवाल के लिए मांग की जा रही थी।

पिछले दिनों उक्त संबंध में सांसद बंटी विवेक साहू से ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मुलाकात कर इसकी मांग की गयी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने सांसद सुश्री कविता पाटीदार से चर्चा कर बाउण्ड्रीवाल के लिए राशि स्वीकृत करने को लेकर चर्चा की थी। जिसके बाद उन्होंने 4 लाख की राशि उक्त निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत की है।

इस दौरान कार्यकम में भाजपा नेता अजय सक्सेना, भाजपा ग्रामीण मण्डल छिन्दवाड़ा अध्यक्ष संत कुमार यदुवंशी, जनपद सदस्य राजकुमार अहिरवार, सरपंच श्रीमति निशा धुर्वे, उपसरपंच सिद्धार्थ कराड़े सहित समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!