WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलदेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षण केंद्र मोगली लैंड के विकास के लिये वित्तीय सहायता की घोषणा

सिवनी यशो:- आज 07 नवंबर भारत स्काउट गाइड दिवस स्थापना दिवस (bharat scout guide day foundation day) के अवसर पर भारत स्काउट गाइड जिला संघ सिवनी के चीफ कमिश्नर एवं विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सभी जिले, प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी । श्री राय ने स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र के विकास हेतु वित्तीय सहायता दिये जाने की बात कही।

विगत वर्षों में सिवनी जिले में स्थित भारत स्काउट गाइड के प्रशिक्षण केंद्र (training center) मोगली लैंड (mogalee laind) महाकालेश्वर बोरदई को अंतर्राष्ट्रीय (International) प्रशिक्षण केंद्र घोषित किए जाने के पश्चात इस प्रशिक्षण केन्द्र के अंदर की भौतिक सुविधाएं तथा इस प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिविर आयोजित करने हेतु राष्ट्रीय मुख्यालय तथा राज्य मुख्यालय से अनुरोध किया है। इस प्रशिक्षण केंद्र में यदि उक्त प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे तो अंतर्राष्ट्रीय मोगली प्रशिक्षण केंद्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त आर पी कोहरू तथा प्रभारी जिला संगठन आयुक्त विजय शुक्ला द्वारा चीफ कमिश्नर दिनेश राय मुनमुन के निवास पर पहुंचकर हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा प्रशिक्षण केंद्र के विकास एवं नियमित गतिविधियों के आयोजन हेतु चीफ कमिश्नर श्री राय से जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित कर उच्च अधिकारियों को निमित्त गतिविधि आयोजित कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया। इसके साथ ही स्काउट चीफ कमिश्नर श्री राय द्वारा प्रशिक्षण केंद्र के विकास हेतु और भी वित्तीय सहायता की प्रदान करने की बात कही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!