अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: 121 पेटी बीयर सहित पिकअप जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
सिवनी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.52 क्विंटल शराब बरामद—नशे के खिलाफ लगातार अभियान
सिवनी अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: 121 पेटी बीयर जब्त
Seoni 18 April 2026
सिवनी यशो:- जिले में अवैध नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूघरवाडा सिवनी अवैध शराब तस्करी शराब दुकान से कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से 121 पेटी बीयर (कुल 1452 लीटर) और एक पिकअप वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 2.67 लाख रुपये बताई गई है।
यह भी पढ़ें:
पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना, घेराबंदी कर पकड़ा वाहन
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में 17 अप्रैल 2026 को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि लूघरवाडा शराब दुकान के सामने एक पिकअप वाहन में अवैध शराब भरकर परिवहन की तैयारी की जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सिवनी अवैध शराब तस्करी पर कार्यवाही की ।
121 कार्टून बीयर बरामद, दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी
चेकिंग के दौरान सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक MH40CT4630 से 121 कार्टून बीयर (MOUNTS 6000) बरामद की गई। चालक देवीप्रसाद पवार से वैध दस्तावेज मांगने पर वह सही जानकारी नहीं दे सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
जांच में पाया गया कि शराब को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों में आकाश जैसवाल (गद्दीदार), मनोज बघेल, देवीप्रसाद पवार (वाहन चालक) और संदीप चंद्रवंशी शामिल हैं।
पहले भी हो चुकी हैं बड़ी कार्रवाइयां
उल्लेखनीय है कि सिवनी पुलिस द्वारा पूर्व में भी 8 मार्च 2026 को सिवनी अवैध शराब तस्करी मामले में एक बुलेरो वाहन से 339 लीटर शराब जब्त की गई थी, वहीं 30 मार्च 2026 को एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा तस्करी के मामले में भी कार्रवाई की गई थी।
सख्त संदेश
“अवैध नशे पर वार, सिवनी पुलिस तैयार” — पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टीम की सराहनीय भूमिका
सिवनी अवैध शराब तस्करी कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी सहित पुलिस टीम के जसवंत ठाकुर, मुकेश गोडाने, मनोज पाल, मनोज मरावी, सिद्धार्थ दुबे, प्रतीक बघेल, सतीश इनवाती, प्रदीप चौधरी, रत्नेश कुशवाहा, सुधीर डेहरिया, अजेन्द्र पाल, राजेन्द्र राजपूत एवं मुकेश चौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





