छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
पेंशनर्स की मांगों को लेकर 11 नवम्बर को धरना ,रैली व ज्ञापन देंगे
छिन्दवाड़ा यशो:- वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन (Pensioners Association)जिला शाखा छिन्दवाड़ा (Chhindwara) के अध्यक्ष मीर जाहिद अली ने बताया कि विद्युत मंडल पेंशनर्स समाज छिन्दवाड़ा,अभियंता संघ छिन्दवाड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर दिनांक 11 नवम्बर को समय दोपहर 12:30 बजे स्थान दीनदयाल पार्क में पानी टंकी के पास छिन्दवाड़ा में पेंशनर्स एकत्र होकर अपनी लंबित मांगों के लिये मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से शांति पूर्वक रैली के माध्यम से जाकर ज्ञापन,धरना देंगे।
अत: सभी पेंशनर्स साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में सहयोग करें।


