तीर्थयात्रा आनंदकारी-तीर्थयात्रा मंगलकारी
यादगार रही तीर्थक्षैत्र गिरनारजी की 6 दिवसीय यात्रा
छिंदवाड़ा यशो:- महान पुण्योदय हो तब जाकर इस कलिकाल में तीर्थक्षैत्र एवं सिद्धक्षैत्र की मंगलकारी यात्रा एवं वंदना करने का सौभाग्य मिलता है, वह भी 151 साधर्मियों के साथ मंगलगान सहित आध्यात्म की चर्चा करते हुए 6 दिनों तक संग रहकर जिनशासन की मंगल प्रभावना का सातिशय पुण्योदय।उक्त मार्मिक उदगार गिरनार यात्रा से लौटे जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने व्यक्त किये, श्री जैन ने बताया कि छिंदवाड़ा, जबलपुर सहित मध्य प्रदेश से 151 तीर्थयात्री 6 दिवसीय यादगार गिरनार यात्रा कर छिंदवाड़ा लौटे जिसे कराने का सौभाग्य संघपति श्रीमती निधि मनोज जैन मंटू भैय्या बाबूसाव कुंडा वाला परिवार को प्राप्त हुआ।
संघ ने मंगलकारी सामूहिक वंदना की
यात्रा संघ ने प्रात: 4 बजे मंगलगान एवं जयघोष के साथ 22 वें तीर्थंकर नेमीनाथ भगवान की निर्वाण स्थली गिरनारी की सामूहिक वंदना की ओर पांचों टोंको पर मंगलगान कर नेमी प्रभु सहित करोड़ों दिगंबर महामुनिराजों को नमन किया। पंचमी टोंक की वंदना कर हाथों में तिरंगा लेकर सभी ने नेमीनाथ भगवान सहित भारत माता की जयघोष कर वंदे मातरम् का नारा लगाया जिससे सभी की आँखें नम हो गई।



