मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ
स्वास्थ कर्मचारी घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने में जुटे
70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड 15 नवंबर तक बनने के निर्देश
सिवनी -11 नवंबर 2024
छपारा यशो: – भारत सरकार की आयुष्मान योजना (Ayushman Scheme of Government of India) का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों को भी दस लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज (free treatment) हेतु कर दिया गया है।
वहीं इसे लागू करते ही शासन ने लगभग सभी शासकीय विभाग (government department) के कर्मचारियों को इस काम में लगा दिया है, जिसके चलते संपूर्ण जिले सहित छपारा जनपद क्षेत्र के लगभग पांच सौ स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों के घर-घर पहुंचकर 70 वर्ष और उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने में लगे हुए हैं।
वही इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (Block Medical Officer) डॉक्टर टी.एस.इनवाती ने बताया कि भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत दस लाख रुपए तक का स्वास्थ कवर अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी मिलेगा छपारा विकासखंड के लगभग पांच सौ स्वास्थ्य कर्मचारी जिनमें एम पी डब्लू,आशा कार्यकर्ता,एवं अन्य कर्मचारी घर घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों (senior citizens) के आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) बना रहे है।वही शासन द्वारा भी 15 नवंबर तक का लक्ष्य दिया गया है।
ज्ञात हो कि केंद्र सरकार (Central government) ने हाल ही में 70 वर्ष या अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना (Ayushman Yojana) में शामिल किया गया है वरिष्ठ नागरिकों को इसका लाभ दिलाने के लिए कर्मचारियों द्वारा घर घर पहुंच कर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है उक्त गतिविधियां पिछले दो दिनों से जा रही हैं। जिसमें परिवार की समग्र आई डी के अनुसार एक सूची परिषद कर्मचारियों को सौंपी गई है जिसके आधार पर वह उक्त वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है वहीं मिले निर्देशों के तहत परिषद कर्मी पूर्व में जिन वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं उनका पुन: नया आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है ताकि पांच लाख रुपए एवं पांच लाख कुल 10 लाख रुपए तक का योजना अंतर्गत मुफ्त इलाज योजना का लाभ सके।





