Thu, 22 Oct 2026 | 11:47:57 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीपीएस छिंदवाड़ा के क्रिकेटर अथर्व मराठा का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन टीवी पर होगा ‘धुरंधर’ का प्रीमियर, 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुंचने की उम्मीद पशुपालन अधिकारी जीएस पक्षवार 20 साल से छिंदवाड़ा में पदस्थ ग्रामीणों का विरोध, दुकान बंद कर चले गए सेल्समैन पलारी अस्पताल से डॉक्टर बाबू चौहान की वापसी का आदेश, जनता में आक्रोश प्रतिबंधित कार्बाइन गन और कार्बाइड उपकरणों के क्रय-विक्रय व उपयोग पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई लोहे के विद्युत पोल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 45 लाख का माल जब्त चीचबंद जलाशय से एथेनॉल कंपनी को पानी देने पर रोक लगाने विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र सिवनी जिला पंचायत में कांग्रेस का सियासी दांव फेल, अविश्वास प्रस्ताव औंधे मुंह गिरा बीना में ₹50 हजार करोड़ की पेट्रोकेमिकल परियोजना से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बाढ़ की स्थिति पर सीएम डॉ. यादव ने की समीक्षा, एक माह में 2783 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 05, 2026 02:34 pm / Post views : 9

बाढ़ की स्थिति पर सीएम डॉ. यादव ने की समीक्षा, एक माह में 2783 से अधिक लोगों का रेस्क्यू
शेयर करें:

CM मोहन यादव ने की बाढ़ की समीक्षा, 2783 लोगों का रेस्क्यू

Bhopal 05 September 2026 भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल स्थित होमगार्ड कार्यालय के एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों से सीधा संवाद कर वहां की स्थिति भी जानी। [caption id="attachment_51266" align="alignleft" width="150"]मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में SDRF स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की भोपाल में SDRF स्टेट कमांड सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।[/caption] मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। पश्चिमी मध्यप्रदेश को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की पूर्ति हो चुकी है। राहत की बात यह है कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। इन टीमों ने पिछले एक माह के दौरान 2783 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो से चार दिनों में आपातकाल जैसी स्थिति सामने नहीं आई है, लेकिन प्रदेश में अभी कुछ दिन और बारिश का मौसम रहने की संभावना है। ऐसे में नागरिकों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

रेस्क्यू टीमों की मुस्तैदी से बचाई गई जानें

मुख्यमंत्री ने कहा कि अचानक आई बाढ़ की चुनौती के दौरान एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों ने पूरी तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य किए। उनकी मुस्तैदी के कारण कई लोगों के साथ-साथ मवेशियों को भी सुरक्षित बचाया जा सका। [caption id="attachment_51265" align="alignright" width="150"]मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में SDRF स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की भोपाल में SDRF स्टेट कमांड सेंटर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।[/caption] उन्होंने कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण कई बार निचले इलाकों में अचानक पानी भर जाता है। इससे नागरिकों को असुविधा के साथ-साथ कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में रेस्क्यू टीमों की तत्परता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान पुलिस और राहत-बचाव दलों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जवानों ने कठिन परिस्थितियों में दक्षता और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

नागरिकों के साथ खड़ी है सरकार

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आपदा की घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह नागरिकों के साथ खड़ी है। प्रशासन द्वारा प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्यों को आवश्यकता के अनुसार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी बारिश का दौर पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर से प्रदेश की स्थिति की निगरानी करते हुए अधिकारियों से विभिन्न जिलों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़े :-
जन्माष्टमी पर CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी सौगात: पात्र बंदियों की सजा होगी एक माह कम 47 हजार 990 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण पर सरकार का बड़ा फोकस सिवनी गुरु और गंगा की पावन भूमि है : ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी काल्पनिक नियुक्तियों का आरोप, 418 सपोर्ट स्टाफ की भर्ती में अनियमितताओं की शिकायत https://usdma.uk.gov.in/hi/document-category/%E0%A4%8F%E0%A4%B8%E0%A4%A1%E0%A5%80%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%8F%E0%A4%AB-%E0%A4%8F%E0%A4%A8%E0%A4%A1%E0%A5%80%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%8F%E0%A4%AB-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%B9%E0%A4%BE/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष