संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में कमलनाथ ने सपरिवार टेका माथा
-सिद्ध सिमरिया हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना, -पुत्र वधु प्रियानाथ व पुत्र नकुलनाथ भी रहे साथ
Chhindwara 18 November 2024
छिंदवाड़ा यशो:- धर्मानुरागी हनुमान भक्त कमलनाथ ने अपने जन्मदिन (birthday) के अवसर पर प्रात: सपरिवार सिद्ध सिमरिया धाम पहुंचकर संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज के चरणों में माथा टेका। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath), पूर्व सांसद नकुलनाथ व कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रिया नकुलनाथ (former MP Nakulnath and Congress leader Smt. Priya Nakulnath) ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की आराधना की। तदोपरांत मंदिर के पूजारी द्वारा मंदिर के गर्भग्रह में स्थित समस्त देवी-देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई।
बल बुद्धि व विद्या के दाता हनुमान जी महाराज के चरणों में माथा टेककर पूजा अर्चना कर माननीय नकुलनाथ व श्रीमती प्रियानाथ ने अपने पिता श्री कमलनाथ की दीर्घायु व स्वास्थ्य जीवन के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने भगवान संकट मोचन से देश, प्रदेश व जिले पर कोई संकट ना आए ऐसी आराधना कर सभी के लिये सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहखेड़ के द्वारा जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सम्मिलित हुये पूर्व सीएम कमलनाथ, नकुलनाथ व श्रीमती प्रियानाथ ने केक काटा व लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर मोहन सहित ब्लॉक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
शिकारपुर निवास पर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता:-
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जन्मदिन के शुभ अवसर पर बधाई देने के लिये देश, प्रदेश, जिला व नगर के जनप्रतिनिधियों, समर्थकों, समाजसेवी, युवा, मातृशक्ति, धार्मिक व सामाजिक संगठनों, खेल व साहित्य जगत की हस्तियों के साथ ही आमजन का तांता लगा रहा। केन्द्र से लेकर प्रादेशिक स्तर के कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सीएम कमलनाथ को उनके निज निवास शिकारपुर कमलकुंज पहुंचकर जन्मदिन की आत्मिक हार्दिक शुभकामनायें दी। शुभकामनाओं के साथ ही बधाई देने वालों का तांता प्रात: काल से देर रात तक लगातार जारी रहा। पूर्व सीएम श्री नाथ, नकुलनाथ व श्रीमती प्रिया नकुलनाथ ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।




