अनेक समस्याओं के निराकरण के लिये कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कहा किसानों को खाद और बिजली नहीं मिल रही, सड़्क निर्माण में नियमों की अनदेखी से हो सकती है दुर्घटना
Seoni 19 November 24
सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी (District Congress Committee Seoni) द्वारा सिवनी जिले के किसानों की निम्नलिखित समस्याओं का त्वरित निराकरण करने जिला कलेक्टर (District Collector) को ज्ञापन (memorandum ) सौंपकर मांग की है कि वर्तमान में किसान भाई अपनी रबी फसल (Winter crops) की बुआई का कार्य कर रहे है किसानों को पर्याप्त खाद (fertilizer) मिलने में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिन खेतो में बुआई हो चुकी है वहॉ फसलों में पानी देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली (Electricity) की कटौती से किसान परेशान (farmers worried ) हो रहें है।
तथा जिला मुख्यालय के नगझर से खैरीटेक तक एमपीआरडीसी (MPRDC ) द्वारा सड़क का निर्माण (road construction ) कराया जा रहा है ठेकेदार (Contractor ) द्वारा निर्माण कार्य में नियमों को ताक में रखकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है पूरी सड़क पर धूल एवं गिट्टी के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाईयों से जूझना पड़ रहा है साथ ही इसी मार्ग पर अनेक शिक्षण संस्थान (Teaching institute) लगती है इन शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्र छात्राओं (students studying ) को आवागमन में अनेक तरह की परेशानीयों का समना करना पड़ रहा है यदि समय रहते सिंगल मार्ग को व्यवस्थित नही किया गया तो कोई भी गंभीर दुर्घटना घटने से इंकार नही किया जा सकता।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना के नेतृत्व में जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि जिले के किसानों को रवि फसल की बुआई कार्य में आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए खाद एवं बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से करने के साथ ही सड़क निर्माण के ठेकेदार को यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुये सड़क निर्माण हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।
कार्यक्रम में जेपीएस तिवारी, मो. असलम खान, सुरेन्द्र करोसिया, मोहनसिंह चंदेल, रामकुमार कुल्हाडा मासाब, विष्णु करोसिया, आजम दीवान अली, तेजसिंह रघुवंशी, मनोज राहंगडाले, मोहन सिह ठाकुर, गेंदलाल भलावी, डालचंद बर्वे, धु्रवनारायण चौधरी, विनोद यादव, गिडियन टी सिंह, श्रीमति ललिता बघेल, शंकरलाल डहेरिया, कैलाश अवधिया, राजेश मानाठाकुर, राजिक अकील, सुमित मिश्रा,आदित्य मोन्टू भूरा, विपिन यादव, शिवसनोडिया, प्रमोद गुंटी यादव, जोएब जकी अनवर खान, नब्बू भाई, नन्दू यादव, राजकुमार ठाकुर, सुजीत गोदरे, उमंग शर्मा, नितिन बघेले, दिलीप राहंगडाले, एड़ मिर्जा फेसल बेग, रामकिशोर बघेल, छोटेलाल उइके, दुर्गेश भूरा बहारे सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहें।




