मध्यप्रदेशसिवनी

काम का बोझ कम करने से मिलता है आनंद: सीईओ पंकज वर्मा

एक दिन से अल्पविराम परिचय कार्यक्रम का बरघाट से हुआ शुभारंभ

Seoni 04 December 24
काम का बोझ कम करने से मिलता है आनंद: सीईओ पंकज वर्मा - Seoni News
सिवनी यशो:-  कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिवनी नव जीवन पवार के मार्गदर्शन में सिवनी जिले में शासकीय कर्मचारियों में आनंद की अनुभूति कराने तथा उनके दैनंदिनी कार्यों में सकारात्मक का भाव बढऩे की दृष्टि से शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत कृषि विभाग,वन पुलिस महिला बाल विकास आदि विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लिए बरघाट जनपद में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आनंदम अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि नागरिकों की खुशहाली एवं परिपूर्ण जीवन के लिए आंतरिक तथा बाह्य सकुशलता आवश्यक है। सिर्फ भौतिक प्रगति व सुविधाओं से अनिवार्य रूप से प्रसन्न रहना संभव नहीं है। राज्य आनंद संस्थान इसी अवधारणा के साथ अल्पविराम कार्यक्रमों का आयोजन करता चला आ रहा है। इसी तारतम्य में सिवनी जिले के हर विकासखंड में अल्प विराम कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिसकी शुरूवात 04 दिसंबर से बरघाट विकासखंड मुख्यालय की गई है। 
काम का बोझ कम करने से मिलता है आनंद: सीईओ पंकज वर्मा - Seoni News
      अल्प विराम कार्यक्रमों का उद्देश्य राज्य के पूर्ण विकास नागरिकों की मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक उन्नति तथा प्रसन्नता लाना है। विकास का मापदण्ड मूल्य आधारित होने के साथ-साथ नागरिकों के आनंद ज्ञात करने वाला भी होना चाहिए। इस अवधारणा को साकार करने के लिए भौतिक प्रगति के पैमाने से आगे बढ़कर आनंद के मापकों को सांझा करने के लिए राज्य आनंद संस्थान प्रयासरत है। 
      इसं कार्यशाला में राज्य आनंद संस्थान की ओर से जबलपुर से आई दीप्ति ठाकुर के द्वारा जीवन का लेखा-जोखा बताते हुए समझाया गया कि जीवन में परोपकार करने से स्वयं की बुराइयां कम होती जाती है। सर्वप्रथम सीईओ जनपद बरघाट पंकज वर्मा, निलेश जैन नोडल अधिकारी राज्य संस्थान, दीप्ति ठाकुर मास्टर टेऊनर्स नीलम विश्वकर्मा, नैनवती बरकड़े, संजय शर्मा, प्रगति बोरकर, भारत देशमुख ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में बरघाट विकासखंड के 64 प्रतिभागी शामिल हुए।           

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button