WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सहकारिता विभाग में नियम कानून को दिखाया जा रहा है अंगूठा

प्रशासक ने मनमानी कर योग्य को हटा दिया और अपात्र को बना दिया प्रबंधक

Seoni 09 December 2024

सिवनी यशो:- जिले की सेवा सहकारी समिति समनापुर (Service Cooperative Society Samnapur) के प्रबंधक (Manager) गलत तरीके से हटाकर नये प्रबंधक की नियुक्ति ने सहकारिता कर्मचारियों (co-op employees) को उद्देलित कर दिया है । मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल (mp sahakarita samiti karmachaaree mahasangh bhopal) की जिला ईकाई सिवनी के अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ अन्याय पूर्ण कार्यवाही के संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर प्रताडि़त हो रहे कर्मचारी को न्याय दिये जाने की मांग की है ।

सहकारिता के कर्मचारियों में प्रबंधक के विरूद्ध हुई कार्यवाही से भारी असंतोष है बताया गया है कि यहाँ के प्रशासक दिलीप डहेरिया ने पिछले अप्रैल माह में सेवा सहकारी समिति समनापुर के प्रबंधक अरविंद सूर्यवंशी को नियमों को ताक पर रखकर हटाते हुये अपने चहेते व्यक्ति को प्रबंधक पद पर पदस्थ कर दिया जबकि जिसे प्रबंधक बनाया गया है वह उस पद के लिये पात्रता नहीं रखता । प्रशासक दिलीप डहेरिया द्वारा प्रबंधक पद से हटाकर संतोष हनवत को प्रबंधक बना दिया है । चर्चा तो यह भी है कि संतोष हनवत से प्रबंधक बनाने के एवज में लंबी राशि का लेन देन हुआ है ।

समनापुर के प्रशासक दिलीप डहेरिया नियम कानूनों को अंगूठा दिखाते हुये आनन-फानन में नये प्रबंधक की नियुक्ति की गयी है । जानकारी के अनुसार यहां प्रभारी प्रबंधक अरविंद सूर्यवंशी किसी गलती के लिये नोटिस दिया गया और उसे नोटिस का जबाव देने का समय दिये बिना उसी दिन हटा दिया गया । अरविंद सूर्यवंशी का आरोप है कि मुझे कारण बताने का वक्त ही नहीं दिया गया, जो सरासर गलत है। बता दें कि इन्हें अपना कार्य उचित ढंग से नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया गया था, इसका जवाब देने के लिए नियमानुसार सात दिन का समय मिलना चाहिए था।

जानकारी के मुताबिक यहां वरिष्ठता क्रम में अरविंद सूर्यवंशी ही प्रबंधक पद के योग्य है, लेकिन वर्तमान में बनाए गए प्रबंधक संतोष हनवत को लाभ पहुंचाने के लिए अरविंद सूर्यवंशी को जानबूझकर प्रबंधक पद से हटाया गया। संतोष हनवत यहां अस्थायी तौर पर लेखापाल के पद पर पदस्थ था। इधर, अरविंद सूर्यवंशी के पक्ष में मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल, जिला ईकाई सिवनी भी आ गया

है। संघ के कर्मचारियों का कहना है कि समनापुर समिति में गलत तरीके से प्रबंधक बनाया गया है, हम इसका विरोध करते हैं। संघ की ओर से कहा गया है कि यदि समय पर अरविंद सूर्यवंशी के साथ न्याय नहीं हुआ तो संघ आंदोलन करने के लिए विवश होगा।

प्रशासक द्वारा की गयी कार्यवाही अधिकार क्षेत्र से बाहर होने के साथ नियमों की अनदेखी करने का आरोप है । सवाल यह भी उठ रहे हैं कि ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि कारण बताओ नोटिस 21 अप्रैल 2023 को दिया गया और उसी दिन 21 अप्रैल 2023 को ही अरविंद सूर्यवंशी को प्रबंधक पद से हटा दिया गया। गौरतलब है कि, प्रशासक समितियों का मॉनीटरिंग अधिकारी होता है,जो समिति में प्रबंधक की नियुक्ति के लिए डीआर को अनुशंसा करता है, प्रशासक की रिपोर्ट के आधार पर ही डीआर आदेश जारी करता है।

इनका कहना है…

ज्वॉइंट रजिस्ट्रार जबलपुर के पास प्रकरण विचाराधीन है। वहां से डिस्पोज होने के बाद मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी।

पुष्पेंद्र कुश्वाहा,

डीआर, सहकारिता विभाग सिवनी

यह कार्यवाही अनुचित और गलत है। सीनियर कर्मचारी को महत्व ना देते हुए एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को प्रबंधक बनाना गलत है। वह नियमित कर्मचारी भी नहीं था। मैंने डीआर को इस संबंध में पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।

वंशी ठाकुर, अध्यक्ष

मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल, जिला ईकाई सिवनी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!