मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी एवं बिजली देना सुनिश्चित किया जाये – ठाकुर रजनीश सिंह

केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने किसानों के साथ किया धरना प्रदर्शन

सिवनी 13 दिसंबर 2024
सिवनी यशो:- केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह (Kewalari MLA Thakur Rajneesh Harvansh Singh) के नेतृत्व में शुक्रवार13 दिसम्बर 2024 िको विधानसभा मुख्यालय केवलारी के चाँदनी चौक में क्षेत्रीय किसानों के साथ धरना प्रदर्शन  किया तथा किसानों को सिंचाई सहित अन्य कृषि कार्य के लिये बुनियादी आवश्यकताओं को पूर्ण करने की मांग से संबंधित ज्ञापन (memorandum) महामहिम राज्यपाल (His Excellency the Governor ) के नाम स्थानिय प्रशासन के माध्यम सौंपा गया ।

किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी एवं बिजली देना सुनिश्चित किया जाये - ठाकुर रजनीश सिंह - Seoni News

विधायक रजनीश हरवंश सिंह एवं कृषक जनों ने धरना प्रदर्शन कर प्रमुख रूप से वर्तमान में सिंचाई के लिये किसानों को पानी एवं पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित होने से किसानों को होने वाली नुकसानी की ओर शासन प्रशासन (government administration) का ध्यान आकषित करने किया और कहा कि इस क्षेत्र के व्यक्तियों का प्रमुख कार्य कृषि है और कार्य प्रभावित होने से अन्नदाता की आर्थिक स्थिती बिगड़ जायेगी ।
धरना प्रदर्शन में विधायक रजनीश हरवंश सिंह जी ने कहा की संजय सरोवर परियोजना (Sanjay Sarovar Project) भीमगढ़ बांध के माध्यम से संचालित सिंचाई के लिए एलबीसी आरबीसी केनाल से टेल क्षेत्रों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है, जिसके कारण रबी सीजन (rabi season) की प्रमुख फसल गेंहूं की बोनी (sowing of wheat) नही हो पाई है,यदि बोनी नही होगी तो किसानो (farmers) के सामने आर्थिक संकट (economic crisis) पैदा हो जायेगा।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि दांयीं तट केनाल का दो बार टूटना विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर करती है। जिन्होंने समय में रहते हुए ना तो नहरो की साफ सफाई करवायी और ना ही माँनिटेरिंग (monitoring) के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की, दिसंबर का एक पखवाड़ा (fortnight) होने जा रहा है लेकिन अभी भी टेल क्षेत्र के किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुँचा है, जिसके कारण खेत सूखे पड़े है। विधायक ने अविलंब ही टेल क्षेत्र तक पानी पहुंचाने की हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है ।

किसानों को सिंचाई के लिये पर्याप्त पानी एवं बिजली देना सुनिश्चित किया जाये - ठाकुर रजनीश सिंह - Seoni News

विधायक रजनीश हरवंश सिंह एवं कृषक जनों ने महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन में संजय सरोवर परियोजना भीमगढ़ बांध की केनाल एवं वितरक नहरे व माइनर नहरो का नये मापदंड के साथ सीमेंटीकरण कराया जाने संबंध में एवं वर्तमान समय में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Madhya Pradesh East Region Electricity Distribution Company) के द्वारा थ्री फेस विद्युत सप्लाई (three phase power supply) का जो शेड्यूल (schedule) निश्चित किया गया है उसमें भी समय-समय पर भयंकर कटौती की जा रही है जिससे किसानों को खेतों में सिंचाई व्यवधान हो रहा हैं । निर्धारित की गई समय सीमा में कटौती किये जाने को विधायक ने गलत बताते हुये विभाग को चेतावनी दी है कि इस व्यवस्था में बेहतर सुधार किया जाये किसानों एवं क्षेत्रीय जनों को विद्युत विभाग परेशान करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिये निर्धारित समय पर और घरेलू सप्लाई 24 घंटे क्षेत्र के लोगों को मिले ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ।

इसी के साथ सिवनी मंडला राजमार्ग 11 ए (Seoni Mandla Highway 11A) मुख्य मार्ग सिवनी से लेकर थांवर नदी (नैनपुर) तक किलोमीटर 01 से 75 तक पुरी तरह क्षतिग्रस्त अस्तित्वहीन हो गई है
जिसका नये सिरे से निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में एस डी एम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button