सिवनीटेक्नोलॉजीमध्यप्रदेश

अतुल टेम्भरे का मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज में जूनियर इंजीनियर पद पर चयन

मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

अतुल टेम्भरे का MES में जूनियर इंजीनियर पद पर चयन, अमुरला में खुशी

Seoni 18. September 2026
सिवनी / बरघाट यशो:-
 समीपस्थ ग्राम अमुरला, तहसील बरघाट निवासी अतुल टेम्भरे, पिता धनराज टेम्भरे का मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, ग्राम अमुरला सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अतुल टेम्भरे ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर यह सफलता हासिल की है। इससे पहले भी वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि ने परिवार के साथ-साथ ग्राम अमुरला और बरघाट क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।

अतुल के चयन को ग्राम अमुरला के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़े :-

बरघाट में सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव, बूथ स्तर तक जला ‘आशीर्वाद का दीया’

दिघोरी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

7,400 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, मेधावी छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात

महाराजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का 169वां बलिदान दिवस आज

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/prayagraj-rrb-recruitment-for-technician-3993-posts-exam-schedule-released-from-to-oct-27-40377409.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button