कांग्रेस के द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव के कार्यक्रम शामिल हुये केवलारी विधायक ठा. रजनीश सिंह
Seoni 16 December 2024
सिवनी यशो:- सोमवार16 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं के साथ रोशनपुरा चौराहा भोपाल में आयोजित सरकार विरोधी आंदोलन में शामिल हुये । विधानसभा घेराव का कांगे्रस के इस आंदोलन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में हो रहे अन्याय अत्याचार एवं मध्यप्रदेश में बढ़ता क्राइम , करप्शन, कर्ज, बढ़ती, महंगाई,एवं बढ़ती बेरोजग़ारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी को करने के लिये मजबूर होना पड़ा।
विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा सरकार द्वारा किसानों से किया गया वादा पूरा न करने पर भाजपा सरकार के विरुद्ध आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जवाब दो हिसाब दो के नारे लगाकर जवाब माँगा । कांग्रेस ने कहा कि मोहन सरकार के एक साल पूरे हुए पर किसानों को किया वादा पूरा नहीं किया।
किसानों को धान का 3100 रू, गेंहू का 2700 रू, सोयाबीन का 6000 रू. और दलहन फसलों का 10000 रू.दाम कब होगा? लाडली बहनों को 3000 रू. महीना कब मिलेगा? युवाओं को 10 लाख रोजग़ार कब मिलेगा? मोहन सरकार संकल्प पत्र का पालन कब करेगी?आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार कब बंद होगा? महिलाओं पर अत्याचार एवं बच्चियों से दुराचार कब बंद होगा? देश- प्रदेश में जातिगत जनगणना करवाओगे कब? किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी यूरिया खाद्य बीज उपलब्धता कब होगी? इस प्रकार के प्रश्नों का जबाव मांगते हुये कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के कुशासन के विरोध में सड़क से संसद तक किसानों, वंचितों, युवाओं, दलित, आदिवासी एवं महिलाओं की आवाज को बुलंद कर रही है।



