मोतियाबिंद आँपनेशन के लिये विशाल नेत्र रोग शिविर रजवाड़ा लाँन में आज
Seoni 20 December 2024
सिवनी यशो:- नगर की सेवाभावी संस्थाऐ सक्षम भारत और श्री रामदल समिति द्वारा रजवाड़ा लॉन में नेत्र रोगियों का परीक्षण तथा मोतियाबिंद (cataracts) के ऑपरेशन (operation) हेतु विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर (Vishal Free Eye Camp) का आयोजन 21 दिसम्बर को किया जा रहा है।
यह शीतकाल का मौसम ऑपरेशन की दृष्ट्री से हेल्दी सीजन माना जाता है अत: गुरुवार 21 नवम्बर को अधिक से अधिक नेत्र रोगियों को जिन्हें मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाना हो वे सुबह 10 बजे लुघरवाड़ा स्थित रजवाड़ा लॉन पहुँचे यहाँ देवाजी नेत्रालय जबलपुर के अनुभवी चिकित्सको द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जावेगा उसमें से जिन मरीजो को मोतियाबिंद और काँचबिंदु के ऑपरेशन किये जाना होगा उन मरीजो संस्था के विशेष वाहन द्वारा जबलपुर ले जाया जावेगा और अगले दिन ऑपरेशन कर तीसरे दिन उसी विशेष वाहन द्वारा मरीज को सिवनी वापस लाकर छोड़ा जावेगा, यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है ।

मोतियबिन्द से पीडि़त हर कोई भी मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकता है, मरीज को अपने साथ आधार कार्ड की एक फ़ोटो कॉपी अपने साथ अनिवार्य रूप से लाना होगा।
नागरिकों से निवेदन है कि अपने परिजनों, अपने आस-पास के नेत्र रोग से पीडि़त रोगी को शनिवार 21 दिसम्बर को इस शिविर में सुबह 10 बजे से 04 बजे के मध्य रजवाड़ा लान में जरूर लाये, और इस शिविर की जानकारी अन्य लोगो को दीजिये जिससे ज्यादा से ज्यादा नेत्र रोगियों को लाभ मिल सके।



